विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खागा/फतेहपुर।हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्या ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने निजी जमीन पर पेड़ पौधे लगा कर इसका शुभारंभ किया।
उन्होंने वृक्षारोपण का संकल्प लेते हुए अपने गांव डोली का पुरवा में लगभग एक सैकड़ा से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।बब्लू मौर्य की जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधायक श्रीमती मौर्या ने लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित किया जाए।पेड़ पौधे मनुष्य के जीवन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बना रहना बेहद आवश्यक है क्योंकि मनुष्य बिना पर्यावरण की सुरक्षा के जीवित नहीं रह सकता। विधायक ने बताया कि रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज के सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अनुरोध किया गया है।इस संदर्भ में जल्द ही वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा।इस मौके पर युवा सपा नेता विकल्प मौर्य ने वृक्षारोपण में सहयोग किया। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया है कि वे जन्मदिन से लेकर कोई भी फंक्शन हो उसमें वृक्ष जरूर लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.