डेढ़ रुपए की गोली बचा लेगी आपकी जान, 35% लोगों की बच जाती है जिंदगी, 10 साल में 100% बढ़े हार्ट अटैक के मामले

दुनिया भर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 सालों में हार्ट के मामले 100% बढ़ गए है। प्रत्येक चार मरीजों में से एक मरीज हार्ट का है। जंक फूड भी इसका बड़ा कारण है और आजकल का लाइफ स्टाइल इसका बड़ा कारण है।

लेकिन 350MG की पूरी डिस्प्रि‍न और 5mg की सोर्बिट्रेट आपको तुरंत फायदा पहुंचा सकती है। पूरी गोली जीभ के नीचे रख लेनी चाहिए। डिस्प्रिन 50 पैसे और सोर्बिट्रेट की कीमत एक रुपए है। यानी डेढ़ रुपए की गोली आपकी जान बचा सकती है।

अगर आपके सीने में तेज दर्द हो। साथ ही दोनों हाथों में भी दर्द हो जाए तो यह अटैक के लक्षण होते हैं। कभी-कभी दर्द के साथ सांस फूलने लगती है और उल्टियां भी होने लगती हैं। इसमें मरीज तड़पने लगता है। ये सभी हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं। ऐसे में मरीज को हिम्मत रखनी चाहिए और तुरंत इन गोलियों को अपनी जीभ के नीचे रख लेना चाहिए और लंबी-लंबी सांस लेनी चाहिए।

सवाल:आजकल के युवाओं और भारत में हार्ट डिजीज क्यों बढ़ रही है?

जवाब : युवाओं में स्मोकिंग अलग ही क्रैज है, जिससे उनके हार्ट कमजोर हो रहे हैं। जंक फूड भी एक बड़ा कारण है हार्ट पेशेंट बनाने में। चाऊमीन, डोसा, मोमोज, बर्गर में कोलेस्ट्रॉल ट्राईगिलिस्ट्राइड अधिक होता है। यह हार्ट में बीमारी होने का सबसे बड़ा कारण है। अब लोगों एक्सरसाइज करना भी छोड़ दिया है।

सवाल : हार्ट अटैक आने के मुख्य लक्षण क्या है?

जवाब : हार्ट अटैक के दौरान छाती के बीचो बीच दर्द होता है। जहां से यह दर्द दोनों बाजूओं में जाता है। कई मरीजों को उल्टी, पसीना और सांस फूलने की लक्षण दिखाई देते हैं।

सवाल : किन लोगों को पेनलेस हार्ट अटैक होता है?

जवाब : डायबिटीज और क्रोनिक किडनी डिजीज होती है। पोस्ट ऑपरेटिव लोगों को पेनलेस दर्द होता है। जिनको पता भी नहीं चलता है कि उनको दर्द हो रहा है। लापरवाही बरतने पर उनकी मौत तक हो जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.