अस्पताल इलाज के लिए पहुंची महिला के सिर में पड़े कीड़े

 

 

यूपी में बदायूं के जिला अस्पताल का एक अमानवीय कृत्य सामने आया है। सिर पर लगी चोट में पड़े कीड़े पड़ने पर भटकती हुई मानसिक मंदित महिला अस्पताल में इलाज को आयी तो किसी कर्मचारी ने तारपीन का तेल डालकर चलता कर दिया। इसके पड़ने के बाद महिला को बेचैनी हुई तो वह अस्पताल में झटपटाने लगी। जानकारी होने पर पशु प्रेमी ने पुलिस बुलाकर उसे इमरजेंसी में ले जाकर भर्ती करवाया।

मानसिक मंदित महिला कौन है, वो ठीक से बता नहीं पा रही है। इतना कह रही वह बंगाल की है। बुधवार देर रात 11 बजे महिला किसी तरह अस्पताल पहुंची तो यहां किसी कर्मचारी ने सिर में लगी चोट में कीड़े देखकर उसके सिर पर तारपीन का तेल डाल दिया। इसके बाद महिला को बेचैनी होने लगी। इसी दौरान पशु प्रेमी वीकेन्द्र शर्मा किसी काम से अस्पताल पहुंचे और महिला की हालत देखकर उससे जानकारी की। उनके सामने कर्मचारी की करतूत सामने आई। जिस पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम को फोन से मामले की जानकारी दी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने को कर्मचारी को फोन किया। जिसके बाद उसे इमजरेंसी में ले जाया गया, जहां कर्मचरियों ने उपचार की कोशिश की। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमएस पुरुष अस्पताल, डॉ. विजय बहादुर राम ने कहा कि देर रात जानकारी मिली थी, किसी महिला क सिर पर कीड़े पड़े हुए हैं। उसके सिर पर किसने क्या डाला, इसकी जानकारी नहीं है। उसकी हालत की जानकारी हुयी तो तत्काल कर्मचारियों से उसे उपचार देने के आदेश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.