दिल्ली में AAP को करारा झटका, 13 पार्षदों की नई सियासी राह

 

नई दिल्ली:  ​आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने बगावत करके इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। बागी पार्षदों के इस कदम से अरविंद केजरीवाल को एमसीडी में बड़ा झटका लगेगा।

आम आदमी पार्टी से इन निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने का फैसला किया है। हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट बनेगा। मुकेश गोयल पार्टी के अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि, जिन पार्षदों ने इस्तीफा दिया है, उसमें हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

सुल्ताना मर्डर केस में बड़ा खुलासा, गवाह के बयान से जांच में नया मोड़

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के एक कोर्ट रूम में एक चश्मदीद ने ऐसा बयान दिया जिसने सबके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *