Breaking News

“तौकीर रजा के दामाद की संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बरेली में गरमाया माहौल”

 

बरेली में हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन जारी है. मंगलवार को पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया. अभी मोहसिन के गैराज को गिराया गया है. वहीं पुलिस ने मोहसिन रजा को गिरफ्तार भी कर लिया है. आरोप है कि जब पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो मोहसिन रजा ने बदसलूकी करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

 

समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रजा और मोहसिन रजा दोनों दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मन्नानी मियां, जो मौलाना तौकीर रजा के भाई हैं, उनके दामाद हैं. अभी इनके गैराज पर बुलडोजर चला है. आरोप है कि नाले की जमीन पर कब्जा करके यह गैराज बनाया गया था. ओमान रजा बरेली हिंसा का आरोपी है. फिलहाल वह अभी फरार है. ओमान और मोहसिन दोनों भाई हैं.

सुरखा बानखाना में मोहसिन रजा की कोठी

बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुरखा बानखाना में मोहसिन रजा की कोठी है. शुरुआत में लगा कि पुलिस मोहसिन की कोठी पर बुलडोजर चलाने पहुंची है. कोठी के बगल में ही मोहसिन का एक गैराज है. इसी गैराज में बिना बिजली कनेक्शन से गाड़ियों को चार्ज किया जा रहा था. साथ ही यह गैराज नाले की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था.

गैराज पर चलाया गया बुलडोजर

बुलडोजर और पुलिस को देखकर मोहसिन ने विरोध करना शुरू कर दिया. इस पर पुलिस ने कुछ देर तक तो मोहसिन को समझाया, लेकिन फिर भी नहीं माना तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद गैराज पर बुलडोजर चलाया गया. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद है और बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई जारी है.

‘I Love Muhammad‘ पर हुआ था बवाल

बरेली में ‘I Love Muhammad को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. उपद्रव के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, तौकीर रजा के बेहद करीबी और आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां भी पुलिस की गिरफ्त में है.

About SaniyaFTP

Check Also

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने शॉप में जाकर…..

बरेली जिले में प्रेम संबंध से जुड़ा मामला सामने आया है. जहां शादी से इनकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *