बांदा कबड्डी एसोसिएशन की खिलाड़ी आफरीन अब अमेठी में प्रशिक्षण बाद आगरा हॉस्टल में करेगी कबड्डी कबड्डी

-आफरीन के विदाई समारोह में सभी की हुई आंखें नम

बांदा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के निर्देशन केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के तत्वाधान में आयोजित 12 वर्ष से 15 तक के बालक/बालिका कब्बड्डी खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 5 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक छात्रावास अमेठी में होगा। जिसमें बुंदेलखंड चित्रकूटधाम मंडल बांदा स्टेडियम से आफरीन का चयन हुआ है। आफरीन अमेठी प्रशिक्षण के बाद आगरा हॉस्टल में अभ्यास करेगी। बुंदेलखंड, चित्रकूटधाम मंडल जनपद बांदा के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस प्रशिक्षण के बाद आफरीन को आगरा हॉस्टल में रहने का मौका मिलेगा। बांदा कब्बड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव जो की कब्बड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं जानकारी देते ही बताया कि आफरीन 9 वर्ष की आयु से कब्बड्डी खेल रही है । उसने अपना खेल का हुनर दिखाते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। सभी जनपद वासियों और कबड्डी खिलाड़ियों खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। विदाई समारोह में बांदा कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव, बांदा कब्बड्डी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, ज्ञान चंद्र शुक्ला, अंकित कुशवाहा,प्रवीण पांडेय, हॉकी कोच फरजाना जी ने मल्यार्पण, शाल, ट्रैक शूट किट, एवं मुंह मीठा कर कर भावभीनी विदाई दी। इस विदाई समारोह में बांदा कब्बड्डी स्टेडियम खिलाड़ी समेत स्टाफ मौजूद रहा।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *