Breaking News

“शादी के बाद पति ने पत्नी को ही निकाला घर से बाहर”

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक महिला की शादी इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले मंजीत चौहान संग जून 2025 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. शुरुआती दिनों में सब कुछ सही रहा. आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही विवाहिता के पति का अफेयर गांव की एक महिला से शुरू हो गया. इसके चलते वो रात को जब भी घर आता तो विवाहिता को बहुत पीटता. उससे गाली-गलौज भी करता. बावजूद इसके विवाहिता लोक लाज और परिवार के रिश्ते को बनाए रखने के लिए सब कुछ सहती रही. लेकिन अक्टूबर 2025 में एक दिन उसका पति, पति की माशूका और माशूका का पति, तीनों अचानक घर में आए.

पीड़िता ने कहा- तीनों ने मिलकर उसे इतना और ऐसा पीटा, जैसे कोई जानवरों को पीटता है. यही नहीं, बाद में घर से भी बाहर निकाल दिया. पीड़िता ने अपने भाई को वहां बुलाया और उसके साथ मायके चली गई. मगर मायके में रहने के दौरान ही पति उसे कई अंजान नंबरों से फोन करके धमकियां दे रहा है कि वो उसे जान से मार डालेगा. ये भी कह रहा है कि ससुराल वापस आना है तो मायके से पैसे लेकर आए.

महिला ने एसपी को सुनाए पति के ऑडियो

इसके बाद विवाहिता काफी भयभीत रहने लगी. फिर इस दौरान उसने अपने पति के द्वारा फोन पर दी गई धमकी का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया. और उस रिकॉर्डिंग को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और फिर महिला प्रकोष्ठ गाजीपुर में शिकायत की. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नंदगंज पुलिस ने विवाहिता के पति सहित चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 352, 351 (4) के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.

About NW-Editor

Check Also

कार की जिद ने पति को बनाया हैवान, पत्नी को घर से निकाला, पुलिस ने लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. कार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *