Breaking News

आकाश ऐरायां ब्लॉक महामंत्री व शैलेश बने संगठन मंत्री

– प्राथमिक शिक्षक संघ ऐरायां ब्लाक कार्यकारिणी की हुई बैठक
– नवमनोनीत पदाधिकारियांे का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ऐरायां ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र ऐरायां में सायं पांच बजे आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में संघ की सदस्यता एवं शिक्षक समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की। बैठक में काफी समय से कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे ब्लॉक मंत्री, संगठन मंत्री एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर मनोन्नयन हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की गई। ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अपने विचार व्यक्त किये कि रिक्त पदों को भरना आवश्यक है क्योंकि इससे संगठन का कार्य प्रभावित होता है। उपस्थित सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से काफी विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से आकाश सिंह को ब्लॉक मंत्री, शैलेश कुमार श्रीवास को संगठन मंत्री, दीपक कुमार को संघर्ष समिति का अध्यक्ष एवं दिनेश प्रताप सिंह को संघर्ष समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अशोक कुमार एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य रमेश चंद्र, राजकुमार मौर्य, आनंद कुमार मिश्र, मीरा देवी, रागनी, सैय्यद अजमल नामूद, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश पाल, रमेश चंद्र, जमशेर अहमद, अनिल सिंह, लाल चंद्र मौर्य, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

रेडक्रास चेयरमैन ने दंत चिकित्सकों को किया सम्मानित

– दंत चिकित्सकों को सम्मानित करते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। डेंटिस्ट डे के अवसर पर इंडियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *