Breaking News

रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में विजेता बनीं अनीता देवी

– बेसिक शिक्षा विभाग ने आयोजित की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता
–  रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का जायजा लेती निर्णायक समिति।
फतेहपुर। यूआरसी नगर क्षेत्र के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित स्कूलों के 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया। निर्णायक समिति ने प्रतिभागियों को आन द स्पाट लाटरी के माध्यम से मेन्यू मिक्स वेज सब्जी एवं रोटी, सोयाबड़ी आलू की मौसमी सब्जी (रसेदार) एवं चावल, सब्जीयुक्त दाल (सांभर) एवं चावल, तहरी आवंटित किया। निर्णायक समिति भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा हेतु प्रत्येक के लिए 10-10 अंक एवं सभ्य व्यवहार के लिए पांच अंकों को मिलाकर कुल 55 अंक निर्धारित किये गये थे। रसोइयों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का जनपद स्तरीय निर्णायक समिति जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला महिला चिकित्सक, जिला विद्यालय निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज, गृह विज्ञान प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली एवं होटल हाइड आउट के शेफ ने मूल्यांकन किया। मूल्यांकन उपरांत प्राथमिक विद्यालय पनी नगर क्षेत्र की अनीता देवी ने प्रथम, पीएमश्री पलिया बुजुर्ग विकास खण्ड हथगाम की रसोइया रागिनी देवी ने द्वितीय एवं क0वि0 बरौरा विकास खण्ड मलवां की रसोईया रामरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता को 3500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2500, तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 रुपए की पुरस्कार धनराशि के साथ अन्य 27 रसोइयों को 300 रूपए का सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ यात्रा व्यय 350 रूपए व प्रशस्ति पत्र वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) एवं खड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने प्रदान किया। मंच संचालन की भूमिका प्राथमिक शिक्षक संघ के असोथर ब्लाक अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने निभाई। जनपद स्तरीय पाककला प्रतियोगिता में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर जिलेदार सिंह, विभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक एमडीएम हेमन्त त्रिपाठी, अरूण मिश्र मण्डलीय महामंत्री जूनियर शिक्ष संघ, अदीप सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, लल्तेश त्रिवेदी जिला महामंत्री जूनियर शिक्ष संघ, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, शुभांगी पाण्डेय, मोनिका, गौरी उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *