पति के जाते ही बुलाया आशिक, फिर कुछ ऐसा हुआ कि छूट गई सबकी हंसी और होश

 

बरेली के नवाबगंज में दो बच्चों की मां के साथ प्रेम-प्रसंग करना प्रेमी को भारी पड़ गया। रविवार को वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने पकड़कर उसे जमकर पीटा। इसके बाद कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, महिला के पति ने उसे अपने घर में रहने से मना कर दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का परिचित युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रविवार को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया और उसके बच्चे पड़ोस में खेलने गए थे। इसी बीच महिला ने प्रेमी को घर में बुला लिया। किसी तरह इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से प्रेमी को पकड़ लिया। उसे पीटा और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने उसे छुड़ाया। पिटाई से घायल युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। वहीं, महिला भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।एक साल पहले दोनों का हो चुका समझौता:  ग्रामीणों के अनुसार महिला और प्रेमी के साथ एक साल पहले भी इसी तरह का मामला हो चुका है, जिसमें लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन महिला प्रेमी से लगातार संपर्क में बनी रही।

About NW-Editor

Check Also

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, गर्लफ्रेंड ने शॉप में जाकर…..

बरेली जिले में प्रेम संबंध से जुड़ा मामला सामने आया है. जहां शादी से इनकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *