एएसपी द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी

 

-पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर गार्द रुम, स्टोर रुम का निरिक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर मेस, जिम, व पुलिस लाइन बांदा में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात अर्दली रूम कर विभन्न रजिस्टरों को चेक किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री वेदमणि मिश्र व अन्य संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *