Breaking News

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस! हिमंता की पत्नी की FIR के बाद बढ़ा सियासी बवाल

नई दिल्ली: असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापा मारा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। खेड़ा के आरोपों के बाद सरमा की पत्नी की तरफ एक मामला दर्ज कराया गया था। असम पुलिस ने अब इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब राज्य में आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है और 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

पवन खेड़ा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कहा था कि चुनावों के बाद बंटी और बबली (हिमंता और उनकी पत्नी) क्या फरार होने वाले हैं? खेड़ा ने सरमा की पत्नी रिंकी मुइयां सरमा के दो मुस्लिम देशों के साथ कुल तीन देशों के पासपोर्स होने का आरोप लगाया था। खेड़ा ने विदेशों में सरमा और उनकी पत्नी क संपत्ति होने के आरोप भी लगाए थे।

पवन खेड़ा के आरोपों पर मचा था बवाल

असम विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, पवन खेड़ा 5 अप्रैल को दिल्ली में एक बड़ी प्रेसवार्ता की थी। इसमें पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रस्ट सीएम बताते हुए कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, फिर भी उनके पास तीन पासपोर्ट कैसे हैं?

खेड़ा ने आरोप लगाया कि सीएम की पत्नी हिमंता बिस्वा सरमा की दुबई में दो संपत्तियां हैं और अमेरिका (व्योमिंग) में एक कंपनी है। जिसकी कीमत लगभग 52,000 करोड़ रुपये से 53,000 करोड़ बताई गई है। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों का जिक्र सीएम सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।

पवन खेड़ा आरोपों का किया था खंडन

पवन खेड़ा के आरोपों का हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने खंडन किया था। रिंकी ने पवन खेड़ा पर तंज कसा था और कहा था कि आपकी तपस्या में ही नहीं फोटोशॉप में भी कमी रह गई। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री ने भी खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करने की घोषणा की थी। अब असम पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर पवन खेड़ा के खिलाफ इस मामले में एक्शन लिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के आरोपों को मनगढ़ंत और पाकिस्तानी कनेक्शन को दावा किया था।

About NW-Editor

Check Also

7 साल बाद शिकंजे में LeT का ‘पोस्टर बॉय’, लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े संदिग्ध आतंकी शब्बीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *