Breaking News

आप अधिवक्ता प्रकोष्ठ के बाबूलाल व व्यापार प्रकोष्ठ के वीरेन्द्र बने जिलाध्यक्ष

– हर घर संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
नवमनोनीत पदाधिकारी का माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष।
फतेहपुर। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी जिला काउंसिल की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर जहां चर्चा की गई वहीं घर-घर संपर्क अभियान को रफ्तार देने पर विशेष कार्य योजना बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर घर संपर्क अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। उन्होने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की। संगठन विस्तार के अंतर्गत अधिवक्ता प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें अधिवक्ता प्रकोष्ठ में बाबूलाल, व्यापार प्रकोष्ठ में वीरेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों एवं दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों के बारे में अवगत कराया जाएं एवं पार्टी से जोड़ा जाए। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय संगठनों के पदाधिकारी के साथ प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए एवं कुछ नए सदस्यों को पार्टी की जिम्मेदारियां सौंपीं गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रांत उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष शाहजहां, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश, जिला प्रवक्ता चंद्रभानु पटेल, महिला जिलाध्यक्ष माया गौतम जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्र किशोर, राजेश प्रधान, कमरुद्दीन, प्रशांत पटेल, ऋषभ पटेल, अंजू देवी, जितेंद्र, अंजू प्रजापति, शेर आलम, असलम आदि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *