अगर आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार ताजा रेट जरूर चेक कर लें. सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना हलचल देखने को मिल रही है. ऐसे में बिना सही जानकारी के खरीदारी नुकसानदायक हो सकता है. रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,43,050 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,200 रुपये है. वहीं, प्रति किलो चांदी 3,00,000 के भाव से बेची जा रही है. जबकि कल गुरुवार को चांदी 3,20,000 रूपये प्रति किलो के भाव से बेची गई थी. यानी इसके भाव में 20,000 रुपये की गिरावट है.
सोना हुआ सस्ता: रांची में 22 व 24 कैरेट सोने कि कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,48,650 रुपये था,जबकि आज इसकी कीमत 1,43,050 रुपये है. यानी इसके भाव में 5600 रूपये कि गिरावट है ,वहीं 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,56,080 रुपये के भाव से खरीदा गया था. आज इसकी कीमत 1,50,200 रुपये है. यानी इसके भाव में 5,880 रुपये की गिरावट है. बोकारो, जमशेदपुर, देवघर में रेट बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 150000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 158100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,90,000 रूपये प्रति किलो है , जबकि जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 141,550 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 154,530 रुपये और चांदी 246,930 रुपये प्रति किलो है.वही देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 139,526 रुपये,और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 152,210 रुपये और चांदी 246,930 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है.
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान: सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें.
News Wani
