Breaking News

तीसरे दिन फिर सराय गांव में बड़ी चोरी पुलिस पर उठे सवाल

– थानेदार बोले- शीघ्र होगा खुलासा, संदिग्धों से हो रही पूंछतांछ

असोथर, फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र इन दिनों चोरी की वारदातों से थर्रा उठा है। बीते तीन दिनों में लगातार हो रही चोरियों ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। बुधवार देर रात सराय खालिस गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुखरानी पत्नी कैलाश के घर चोरों ने देर रात सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर की अलमारी का ताला तोड़कर चोर चांदी की दो जोड़ी तोड़िया, चार जोड़ी बिछिया, 250 ग्राम की हाफपेटी, सोने की बेसर, एक लॉकेट व 8,000 नगद ले उड़े। घटना के समय सुखरानी, उनकी बहू कुसुमकली और बेटी प्राची बरामदे में सो रही थीं। सुबह जब ताला खोलने गईं तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बगल की दीवार में सेंध लगी देख सबकुछ स्पष्ट हो गया। सुखरानी ने बताया कि उनके पति कैलाश और बेटा दीपक पुणे (महाराष्ट्र) में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने असोथर थाने में लिखित तहरीर दी। उसी गांव में हरी प्रकाश सोनकर के मकान में भी चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया, लेकिन दीवार मजबूत होने के चलते चोर मकान के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग पुलिस की निष्क्रियता से नाराज हैं और लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने कहा कि ष्चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम जांच में जुटी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ समापन

– खागा विधायक समेत अधिकारियों ने दस प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित – प्रगतिशील किसानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *