लखनऊ में बिजली बिल और मीटर को लेकर लंबे समय से चल रही बहस में अब उपभोक्ताओं के पक्ष में फैसला आया है. केंद्र सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता पूरी तरह खत्म कर दी है. अब सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, लेकिन वे प्रीपेड हों या पोस्टपेड, यह फैसला पूरी तरह उपभोक्ता पर निर्भर करेगा. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने यह आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी नए और पुराने बिजली कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, लेकिन प्रीपेड मोड अब अनिवार्य नहीं रहेगा.

News Wani