Breaking News

सरकारी धान खरीद केंद्र का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

-किसानों को सुविधाएँ न होने पर सचिव को लगाई फटकार -अलाव व जलपान व्यवस्था करने के सचिव को दिए निर्देश

बबेरू,बाँदा l बबेरू मंडी समिति में किसानों मिलने वाली सुविधाएं न दिए जाने की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सरकारी धन खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को फटकार लगाई l जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ अचानक मंडी समिति पहुंचे जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों से आये किसानों के लिए ठण्ड से बचाव के लिए न अलाव की कोई व्यवस्था थी और न ही रुकने का इंतजाम था l इसी प्रकार उनके जलपान की भी कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी उन्होंने मंडी समिति के सचिव व जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल किसानों को सभी सुबिधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि यदि दुबारा शिकायत मिलती है तो उच्चाधिकारियों से कार्यवाही करवाई जाएगी l निरीक्षण के दौरान भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे अजय सिंह पटेल , नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह व सुखदेव वर्मा , मण्डल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे , श्यामजी मिश्रा , राजा दीक्षित , रामप्रकाश साहू , संतोष यादव , रामजी शुक्ला , अंकित शिवहरे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे l

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *