Breaking News

भाजपा विधायक व चेयरमैन ने किया पौधरोपण

–  पौधरोपण करतीं विधायक कृष्णा पासवान व चेयरमैन गीता सिंह।
खागा, फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर पंचायत खागा क्षेत्र में आज एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय सुजरही परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान एवं नगर पंचायत खागा चेयरमैन गीता सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
अधिशाषी अधिकारी देवहूती पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष बृजेश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी रामगोपाल सिंह एवं सभासद ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिसर को हरा भरा बनाकर बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया जा सकता है। चेयरमैन गीता सिंह ने कहा कि नगर पंचायत खागा द्वारा प्रतिवर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी हमारा लक्ष्य सैकड़ों पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का है। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। पौधरोपण के साथ-साथ बच्चों के लिए पर्यावरण जागरूकता पर आधारित लघु सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक होते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *