प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने 17 सितंबर को 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हर साल की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी. बीजेपी ने इसके लिए खासी तैयारी भी की है. बीजेपी देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा कार्य चलाएगी. साथ ही पार्टी देशभर के 70 से अधिक शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन करेगी. इसके अलावा ग्रामीण अंचल में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. बीजेपी हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती रही है. इस दौरान पार्टी देशभर के अलग-अलग हिस्सों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, 1000 जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप, एक पेड़ मां के नाम, वोकल फॉर लोकल, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन करेगी.

News Wani