Breaking News

मुरादाबाद में कारोबारी सलीम पाशा हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना इलाके में हुए चर्चित व्यापारी अनीस पाशा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेते हुए कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है. दरअसल, नमाज पढ़कर लौट रहे टायर व्यापारी की सरेराह हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, लेकिन पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर अब इस साजिश की परतें खुलने लगी हैं. हत्या के मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान उर्फ अरशू, जिसने ‘अरमान डिफाल्टर 444’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो डाला था, उसके आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों को भी दबोच लिया है.

कुन्दरकी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रेहान और एक बाल अपचारी (अयान उर्फ अन्नू) शामिल हैं, जो इस हत्याकांड की साजिश और पूर्व में हुई हिंसक घटनाओं में संलिप्त पाए गए हैं. कुंदरकी पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में पूरी वारदात पुरानी चुनावी रंजिश और निजी अपमान का बदला लेने के लिए रची गई थी. आरोपी अरमान ने दावा किया था कि चुनाव के दौरान मृतक ने उसे चोरी के झूठे आरोप में पीटा था, जिसका बदला उसने सरेआम गोलियां बरसाकर लिया है.

पुरानी रंजिश और साजिश का पर्दाफाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीमों ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस ने हत्या की धाराओं के साथ-साथ ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच को और तेज कर दिया है. इसमें तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. कुंदरकी पुलिस की जांच व आरोपियों से पूछताछ में यह हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें अनीस हत्याकांड महज एक आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि गहरी खुन्नस का परिणाम साबित हुआ है. आरोपी अरमान ने न केवल हत्या की जिम्मेदारी ली, बल्कि वीडियो के जरिए प्रशासन को चुनौती भी दी थी.

पुलिस ने जब्त किए हथियार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपी रेहान और अयान पर आरोप है कि वे अनीस अहमद और उनके परिजनों पर जानलेवा हमले की योजना में शामिल थे. दोनों के कब्जे से पुलिस को 315 बोर के दो अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने प्रेस नोट में बताया बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जान से मारने की धमकी और फायरिंग के मामले दर्ज थे. फिलहाल कुंदरकी पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

About NW-Editor

Check Also

‘टारगेट का दबाव जानलेवा बना’: मुरादाबाद में BLO ने की आत्महत्या, SIR में दर्ज की दर्दभरी बात

​उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की ड्यूटी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *