Breaking News

पीएमश्री जीआईसी में कैरियर गाइडेंस मेले का हुआ आयोजन

– कैरियर गाइडेंस मेले का अवलोकन करते अतिथि।
फतेहपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कैरियर गाइडेंस मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षिक, व्यावसायिक एवं रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला सेवायोजन अधिकारी, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई, डायट प्राचार्य, प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज अल्लापुर, तथा वित्तीय एवं लेखाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर चयन, उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, चिकित्सा, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने करियर से जुड़े प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *