Breaking News

उप अलम कमेटी के अध्यक्ष समेत सदस्यों को सौंपे प्रमाण पत्र

– बैठक में समस्याओं पर भी की चर्चा
– उप अलम कमेटी के सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपते अध्यक्ष।
फतेहपुर। ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर जहां चर्चा की गई वहीं उप अलम कमेटी के अध्यक्ष समेत सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ताजिया व अलमदारों ने शिरकत की। बैठक में संभावित 26 जून से शुरू होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जाएगा। ताजिया व अलमदारों का आहवान किया कि पर्व के दौरान निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। बैठक के पश्चात उप अलम कमेटी के अध्यक्ष, संरक्षक समेत सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। जिसमें अध्यक्ष मो० नईम अंसारी, संरक्षक परवेज खां के अलावा सदस्यों में रियाज अहमद, नसीम अहमद, महफूज, जमाल उद्दीन, समीर अहमद, इम्तियाज अहमद शामिल हैं। इस मौके पर ताजिया व अलम इंनतेजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन, वरिष्ठ उपाध्याय शब्बीर, उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ बउवा, मीडिया प्रभारी कफील अहमद, प्रचार मंत्री हाजी कासिम, खजांची खुर्शीद आलम, खलील खां, इंतेजामकार फरीद खां, इब्राहिम शाह, वरिष्ठ ताजियादार हाफिज अहमद, संदेश वाहक रियाज अहमद, काले खॉं, पदाधिकारी व सदस्य सभी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

डीएम व सीडीओ ने आईटीआई मेला का किया निरीक्षण

-आम जनमानस तक पहुँचे सरकार की योजनाओं का लाभ – मेले का जायजा लेते डीएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *