Breaking News

महर्षि में लगा नेत्र शिविर, बच्चों ने कराया परीक्षण

– शिविर में बच्चों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व जगदम्बा आई क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल नेत्र परीक्षण अभियान के तहत महर्षि विद्या मंदिर में शिविर लगाया गया। जगदम्बा आई क्लीनिक के विशेषज्ञ विवेक कुमार अग्निहोत्री ने 90 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया।
रेडक्रास चेयरमैन डॉ अनुराग ने कहा कि जिन बच्चों को यदि परीक्षण के बाद चश्मे की आवश्यकता होगी और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें चश्मा भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। डॉ अनुराग ने बताया कि यह अभियान अभी अनवरत चलाया जाएगा और सभी बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी व प्रमुख सहयोगी मीनाक्षी, अंजली, सलोनी, संतोष एवं सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *