-कबड्डी के बच्चों ने ,”खेल कबड्डी ले पंगा “का पूरे रास्ते भर लगाया नारा
बांदा। आज दिनांक 21-06-2025 को कब्बड्डी समर कैंप सीजन 6 के
छठवें दिन स्टेडियम से जितेंद्र गौरव जी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया बच्चे रोड रनिंग करते हुए वृद्ध आश्रम नरैनी रोड में बड़े बुजुर्गों के साथ आश्रम में योग किया तथा कबड्डी के बच्चों ने सभी आश्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ ब्रेकफास्ट किया उसके बाद मेडिकल कॉलेज से रनिंग करते हुए जिला परिषद,शंकर गुरु चौराहा, महेश्वरी देवी,स्टेशन होते हुए महाराणा प्रताप चौक,से होते हुए सभी कबड्डी बच्चों ने स्टेडियम पहुंच कर सभी के साथ ब्रेक फास्ट किया। कबड्डी समर कैंप सीज़न 6 प्रत्येक दिन कब्बड्डी खिलाड़ियों को अलग-अलग स्थान पर ले जाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती हैं ताकि बच्चे खेल में आगे बढ़े अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और खेल के साथ-साथ सामाजिक परिवेश को समझें। जिसका मुख्य श्रेय जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव और उनकी टीम को जाता है जो बांदा में कब्बड्डी खेल की मुहिम को चलाने में और रात दिन कार्य करते हैं और तन मन धन से अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हैं चाहे वह कोई भी अवसर हो चाहे कोई भी त्यौहार हो हर उत्सवों, बच्चों के कबड्डी में चयन होने पर बच्चों के जन्मदिवस पर बच्चों को मनोरंजन के साथ सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करते हैं। आज के कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सलाहकार मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना जी,आरपीएफ रेलवे बांदा के तेज सिंह यादव जी,अनिल भारती जी कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कमल सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

News Wani