जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील अंतर्गत रोडवेज के पास बने रेलवे क्रॉसिंग से लोग इतना परेशान हैं कई कई घंटे तक यदि कई ट्रेन आने वाली है जाम लग जाता है जिसकी वजह से शहर ही जाम होता है जिससे आवागमन बाधित हो जाता है कभी-कभी तो यह स्थिति आई है यदि कोई मरीज सीरियस है हॉस्पिटल पहुंचना है वह गेट बंद होने की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही अपने जान से हाथ धो देता है जिसकी जानकारी तहसील के सभी अधिकारियों को है पुलिस विभाग को है क्योंकि जाम लगने के बाद पुलिस भी वहां से हट जाती है जिसे ध्यान में रखते हुए शासन तथा प्रशासन को ओवरब्रिज का निर्माण जो की बहुत ही जरूरी है करना चाहिए क्योंकि आए दिन गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है मरीज के जाने का वही एक रास्ता है गेट बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा समस्या बीमार मरीजों के लिए होती है क्योंकि आए दिन कोई ना कोई मरीज उस जाम में फंसकर तकलीफें उठना है शहर के बीच में बने इस रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का होना बहुत ही जरूरी है जिसकी मांग शहर के निवासियों ने काफी दिन पहले से ही कर रखी है लेकिन ना तो शासन ना ही प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा है

News Wani