Breaking News

खलीलनगर व गढ़ीवा में समिति ने बांटी मिठाई

बच्चों व बुजुर्गों के बीच सामग्री वितरित करते समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भोजन जन सेवा समिति ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच दीपावली को खुशियों से भरने के लिए शहर भर में गरीब बस्तियों में दीपावली से पहले ही उनके साथ दीपावली पर्व को लेकर खुशियां बांटी जा रही है। उसी क्रम में शनिवार को खलीलनगर व गढ़ीवा के बच्चों व बुजुर्गों को दीवाली त्योहार सामग्री लइया, गट्टा, पट्टी, खिलौना, मोमबत्ती आदि का वितरण किया। खुशियां बांटने का पर्व दीपावली पर यदि कोई घर त्योहार सामग्री बिना सूना हो तो ऐसे जरूरतमंदों की सूचना संस्था तक पहुंचाए ताकि उन परिवारों तक त्योहार सामग्री पहुंचाई जा सके और वो भी दीपोत्सव पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाएं। इस मौके पर कुमार शेखर, अंकित वर्मा, करन कुमार, अंकिता सिंह, यतीस रायजादा, नरेश गुप्ता, आचार्य राम नारायण, अनिरूद्ध मौर्या, बउवा गुप्ता, सागर बाल्मीकि, शैलेश साहू, दीपक अग्रहरि, मनीष केसरवानी, रामेंद्र सिंह आदि रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे

– महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित – वार्षिक परीक्षाफल के साथ मेधावी छात्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *