पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कांग्रेसी: अजय

– कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
-प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी।

फतेहपुर। साकेत नगर कानपुर में आयोजित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी सत्यवीर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने वाराणसी से कानपुर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जनपद के कांग्रेसियों ने सुल्ताननगर बाईपास पर फूल माला पहना कर स्वागत किया। थोड़ी देर रुककर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से कुशल क्षेम जाना और आने वाले दिनों में भरपूर मेहनत कर पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने एवं राहुल व प्रियंका गांधी के हांथ को मजबूत करने का मंत्र फूंका। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान लागू की गई योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाए। इसके अलावा प्रदेश की योगी व केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं का भी बखान किया जाए। जिससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक समुदाय बेहद परेशान है। प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। युवाओं को जहां रोजगार नहीं मिल रहा है वही किसान भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय नजदीक आ रहा है। इसलिए सभी कांग्रेसी एकजुट हो जाएं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता निर्मल तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश उर्फ राजन तिवारी, बृजेश मिश्रा, शेख एजाज अहमद, सै0 सहाब अली, चौधरी मोईन राइन, ओम प्रकाश कोरी, हम्माद हुसैन, शैलेन्द्र सिंह, शोभा दुबे आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व0 छेदा लाल पाठक

– पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, मुतौर में स्मृति द्वार बनवाने की मांग – स्व0 छेदालाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *