Breaking News

शक्ति स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनके योगदान को किया याद

लखनऊ/नई दिल्ली। राशिद हुसैन (न्यूज़ वाणी)। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस नेता हसीब खान सहित कई सांसदों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान नेताओं ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन, उनके नेतृत्व और देश के विकास में निभाई गई भूमिका को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसी क्रम में हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस नेता हसीब खान को भी निमंत्रण देकर नई दिल्ली बुलाया गया। हसीब खान ने शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस नेता हसीब खान ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई सांसदों और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके समर्पण तथा उनके राजनीतिक योगदान का स्मरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

अखिलेश यादव ने अयोध्या के बाद वृंदावन जाने का किया ऐलान, संतों की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *