Breaking News

संविधान बचाओ सम्मेलन चौरसिया मैरिज हाल नरैनी में संपन्न

 

बांदा। शनिवार 28 जून 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव / उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय अविनाश पांडेय जी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव / बुंदेलखंड प्रभारी माननीय नीलांशू चतुर्वेदी एवम् उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी पूर्व मंत्री के आवाह्न पर संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन विधानसभा नरैनी के अतर्रा रोड स्थित चौरसिया मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया सम्मेलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस भगवान दीन गर्ग रहे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ” डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान राष्ट्र की अमूल्य निधि की रूप में जानी जाती है, जिसमें देशवासियों के लिए मौलिक अधिकारों के साथ साथ ओबीसी, एस सी, एस टी संवर्ग के लोगों के लिए चतुर्मुखी विकास के साथ साथ आरक्षण का भी प्राविधान निहित है, वर्तमान सरकार इसके स्वरूप को छिन्न भिन्न करने में तुली है, माननीय राहुल गांधी जी सड़क से संसद तक इस लड़ाई को लड़ रहे हैं, हमें सचेत होकर संविधान की रक्षा करना है।” सम्मेलन के मुख्य अतिथि भगवान दीन गर्ग ने अपने संबोधन में बतलाया कि “हमारा संविधान सभी देशों से न्यारा व प्यारा है, इसके स्वरूप को हमें संजोकर रखना है, क्योंकि सभी को समानता के अधिकार प्राप्त है।” अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी ने कहा कि “बाबा साहब ने संविधान की जो रचना की है उसको बतलाने व समझाने का दायित्व हम सभी कांग्रेस जनों का है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतो में पहुंचकर संविधान गोष्ठियों का आयोजन किया जाए और जनता को जागरूक कर संविधान के विषय में बतलाया जाए।” सम्मेलन में एआईसीसी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, पीसीसी गजेन्द्र पटेल, पीसीसी धर्मेश सिंह, पीसीसी पवन देवी कोरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, बल्देव वर्मा एडवोकेट, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बी. लाल भाई, जितेन्द्र गौरव, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, अशरफ उल्ला खान रम्पा, राजबहादुर गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, कालीचरण साहू, राजेंद्र साहिल, के पी सेन, राममिलन सिंह, लक्ष्मी राजपूत, सुशील कुशवाहा, जितेन्द्र गुप्ता सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन सूरज बाजपेई एडवोकेट एवम् सभी का आभार अबू हुरैरा द्वारा किया गया।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *