दिल्ली में सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक i20 कार में विस्फोट हुआ. धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच कर रही है. एजेंसी द्वारा की जा रही यह जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. शुरुआती निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि कार विस्फोट कोई सामान्य आत्मघाती विस्फोट नहीं था, बल्कि संदिग्ध ने घबराहट में ऐसा किया था. सुरक्षा एजेंसियां आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और फरीदाबाद, सहारनपुर, पुलवामा और अन्य इलाकों में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं. जांचकर्ताओं का मानना है कि संदिग्ध ने बढ़ते दबाव में जल्दबाजी में यह कदम उठाया.
खबर एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस द्वारा पुष्टि की गई एक वायरल CCTV फुटेज में, आरोपी डॉ उमर उन नबी को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा जा सकता है. एजेंसी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या धमाकों के लिए अलग से गाड़ियां तैयार की जा रही थीं. i20 और इकोस्पोर्ट मामलों के बाद, पता चला है कि संदिग्ध दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने की योजना बना रहे थे, जिनमें विस्फोटक रखे जाते और लक्ष्य को बड़ा किया जाता.
दिल्ली में एक और धमाका
दिल्ली के महिपालपुर में रेडिशन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई है. दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें ये 9 बजकर 18 मिनट पर कॉल आई है, जिसमें धमाके की आवाज की बात कही गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि वहां एक DTC बस का टायर फटा था और गार्ड ने बताया वो ड्राइवर मौके पर मोजूद कुछ पैनिक नही है. सामान्य टायर फटने की घटना है.
न्यू लाजपत राय मार्केट में शरीर का एक अंग मिला
दिल्ली विस्फोट मामले में FSL और दिल्ली पुलिस की एक टीम को विस्फोट स्थल के पास न्यू लाजपत राय मार्केट में एक शरीर का अंग मिला है. शरीर के अंग को फोरेंसिक जांच के लिए ले जाया जा रहा है. जांच एजेंसी के मुताबिक, लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए, जो उमर को सौंपे गए. बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये मूल्य का 20 क्विंटल से ज़्यादा NPK उर्वरक खरीदा. उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था. उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था.
चार जगहों पर विस्फोट करने की थी योजना
दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला. लगभग आठ संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी. उनकी योजना दो-दो के समूहों में चार शहरों में जाने की थी. प्रत्येक समूह अपने साथ कई आईईडी ले जाने वाला था.
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा
डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था. विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था. उसका डीएनए सैंपल उसकी मां से मेल खाता है. दिल्ली पुलिस ने यह खुलासा किया है.
खंदावली गांव में जांच टीम
वीडियो आज सुबह खंदावली गांव से लिया गया है, जहां पुलिस ने लाल इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को ज़ब्त किया, जिसके दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है.
News Wani
