फतेहपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने गुरुवार जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में राजीव लोचन (प्रदेश सचिव, कांग्रेस पार्टी), गाजी अब्दुर रहमान गनी (नगर अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी), मणिभूषण सिंह (सदस्य, सी०पी०आई० (एम०)), कामता प्रसाद (जिला सचिव, समाजवादी पार्टी), सुशीला मौर्य (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), और श्रीराम पटेल (प्रान्तीय सचिव, आम आदमी पार्टी) उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई०वी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरों का निरीक्षण किया और पाया कि सभी कैमरे क्रियाशील अवस्था में हैं। इसके अलावा, फायर सिलेण्डर की जांच की गई, जिसकी वैधता दिसम्बर 2025 तक पाई गई। वेयर हाउस का निरीक्षण करने के बाद, जिला निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि सभी मशीनें आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप रखी गई हैं। इस अवसर पर अमृत प्रभात (नायब तहसीलदार सदर) और सत्येन्द्र सिंह (नोडल अधिकारी, ई०वी०एम०,) भी उपस्थित थे।
News Wani
