डीएम ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का फीता काटकर किया शुभारंभ

– 14 वां जन्मदिन मना चुकी बालिकाएं वैक्सीन लगवाने के लिए होंगी पात्र
– एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम।
फतेहपुर। जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि सभी लोग अपनी बच्चियों को जो पात्र हैं ये वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो कि महिलाओं में होती है। उक्त बीमारी से बचाव हेतु अपने परिवार की ऐसी बालिकायें जिन्होने अपना 14 वॉ जन्मदिन मना लिया है और 15 वाँ जन्मदिन नही मनाया है, पात्र होगीं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत नई एचपीवी वैक्सीन का उद्घाटन 28 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर राजस्थान से किया जा चुका है। 14 वर्ष आयु की बालिकाएँ, जिन्होने 14 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, परन्तु 15 वर्ष पूर्ण नही किये हैं। जो बालिकाएँ अभियान प्रारम्भ होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली हैं, वे भी तीन माह के गहन एचपीपी टीकाकरण अभियान के दौरान पात्र होंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा लक्ष्य के सन्दर्भ में बताया गया कि उक्त अभियान हेतु कुल जनसंख्या 3144279 का 1 प्रतिशत 31443 बालिकाओं का लक्ष्य राज्य से प्राप्त हुआ है। अभियान हेतु 7920 डोज वैक्सीन प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज से प्राप्त हो गयी है। उक्त वैक्सीन की 400 डोज प्रति कोल्ड चेन प्वाइंट पर वितरित कर दी गयी है। एचपीवी वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए दी जाने वाली एक टीका है। यह वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा, योनि, वल्वा, और गुदा के कैंसर के साथ-साथ जननांग मस्सों को रोकने में मदद करती है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजीव नयन गिरि, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय, डा० इश्तियाक अहमद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आरसीएच, डा० सुरेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० विमलेश कुमार, अर्बन नोडल अधिकारी एवं प्रतिरक्षण अनुभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, प्रतिनिधि यूनीसेफ, डब्लू०एच०ओ०, गावी-सीएसओ आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *