Breaking News

व्यापारियों के शोषण को लेकर डीएम से मिला व्यापार मंडल

 

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने गाजीपुर कस्बे में हुए अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापारियों के शोषण के विरोध में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं स्थलीय जांच करेंगे और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए बेदखल हुए व्यापारियों को व्यापार हेतु स्थान उपलब्ध कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सरदार वरिंदर सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, मुन्ना सिंह, राजकुमार मिश्रा, सरदार गुरुमीत सिंह, विनय प्रताप सिंह, शायर गुड्डुराज योगी, लव गुप्ता, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, भैरव प्रसाद चौरसिया, सत्ता सोनी, अनिल कुमार और जबर सिंह सहित अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *