Breaking News

पाकिस्तान से पंगा न लो: इंदौर स्टेडियम उड़ाने की धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप

 

इंदौर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. भारत की सीमा से लगे शहरों के रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा है. जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. भारतीय सेना लगातार पाक के नापाक इरादों को नाकाम कर रही है. हवाई हमले नाकाम होने से पाकिस्तान बौखला गया है और गिरी हुई हरकत पर उतर आया है. अब ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां दे रहा है. शुक्रवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को एक ईमेल मिला है, जिसमें इंदौर के होलकर स्टेडियम और अस्पताल को उड़ाने की बात कही गई है.

होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस और क्राइम ब्रांच को दे दी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. वहीं ईमेल में होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने और देशभर में स्लीपर सेल होने की धमकी दी गई है. साथ ही लिखा है कि पाकिस्तान से पंगा मत लो और अपनी सरकार को समझाओ. इसके अलावा मेल में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र है.

क्राइम ब्रांच हर एंंगल से कर रही जांच

एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित की शिकायत पर तुकोगंज थाने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने तत्काल होलकर स्टेडियम की तलाशी की, लेकिन स्टेडियम में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. वहीं इस मेल में किसी भी अस्पताल का नाम नहीं लिखा है.

इस मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, “एमपीसीए के अधिकारी को मेल आया था, जिसमें होलकर स्टेडियम और देश के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. मामला दर्ज कर मेल की जांच शुरू कर दी गई है कि मेल कहां से आया है और इसके पीछे कौन है.”

About NW-Editor

Check Also

“निर्माणाधीन पुल के पिलर का हिस्सा गिरा, मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; एक की मौत, दो घायल”

जबलपुर के पास रविवार रात्रि निर्माणाधीन पुल के पिलर का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *