नई दिल्ली: इस हफ्ते शेयर मार्केट में तेजी बनी हुई है। वहीं कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जो निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। यानी ये स्टॉक मार्केट में मल्टीबैगर बने हुए हैं। इन्हीं में एक पेनी स्टॉक ऐसा है जिसने निवेशकों के एक लाख रुपये को 12 लाख रुपये में बदल दिया है। इसकी कीमत दो रुपये से भी कम है। इसका नाम एक्सेल रियल्टी एन इंफ्रा लिमिटेड (Excel Realty N Infra Ltd) है।
1.88% की तेजी आई, 1.63 रुपये पर बंद : एक्सेल रियल्टी के शेयर में पिछले कई हफ्तों से 2 फीसदी की अपर सर्किट लग रहा है। गुरुवार को भी इसमें 1.88% की तेजी आई और यह 1.63 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने से यह शेयर फर्राटे मार रहा है। इसका कारण है कि कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। कंपनी ने बताया था कि उनके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, कंपनी QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। QIP का मतलब कुछ विशेष वित्तीय संस्थानों को शेयर बेचना है। कंपनी ने यह फैसला 29 अगस्त को लिया था।
लॉन्ग टर्म में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है: पिछले एक महीने में यह शेयर 50 फीसदी चढ़ गया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 1.08 रुपये थी। अब यह शेयर 1.63 रुपये पर आ गया है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू बढ़कर 1.50 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको एक महीने में एक लाख रुपये के निवेश पर 50 हजार रुपये का फायदा हो गया होता। इस पेनी स्टॉक ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसकी कीमत मात्र 13 पैसे थी। अब यह शेयर 1.63 रुपये पर है। ऐसे में इसने 5 साल में 1100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो उनकी वैल्यू आज 12 लाख रुपये होती। यानी आपको एक लाख रुपये निवेश करने पर 5 साल में 11 लाख रुपये का फायदा हो गया होता।
News Wani
