Breaking News

ED का बड़ा दावा: कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के घर से बरामद 12 करोड़ कैश

ईडी ने हाल ही में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। अब ED ने पकड़े गए कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र को लेकर अहम खुलासे किए हैं। ईडी की जांच में ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में तब्दील करने का पूरा खेल सामने आया है। जांच में पता चला है कि केसी वीरेन्द्र बेंगलुरु में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। उसने कई फर्जी (शेल) कंपनियां खोल रखी हैं ताकि नकद में आए ब्लैक मनी को सफेद दिखा सके। खासकर उसका कैसीनो इस काम के लिए इस्तेमाल होता है।

ईडी की जांच में सामने आया कि श्रीलंका, नेपाल और जॉर्जिया जैसे देशों में भी उसके कैसीनो चल रहे हैं, लेकिन किसी और के नाम पर। इनसे जो मुनाफा आता है, वो रिकॉर्ड्स पर नहीं दिखाया जाता, लेकिन कुछ जगह से प्रॉफिट-शेयरिंग की फाइलें मिली हैं। पहले ये सब उसकी वेबसाइट Puppysworld पर भी खुलकर लिखा हुआ था, लेकिन अब हटा दिया गया है। इसके अलावा, वो लॉटरी किंग मार्टिन से जमीन पर कैसीनो खरीदने की भी कोशिश कर रहा था।

About NW-Editor

Check Also

“जिस पुलिस इंस्पेक्टर से मांगी मदद उसी ने महिला से तीन बार किया दुष्कर्म, अधिकारियों से लगाई गुहार”

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 36 साल की महिला ने इंस्पेक्टर पर उसके साथ रेप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *