Breaking News

दिव्यांग समिति के अध्यक्ष की ईओ ने समाप्त कराई भूख हड़ताल

 

बिंदकी, फतेहपुर। नगर में विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भवन के बरामदे में भूख हड़ताल में बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पहुंचे और दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष की समस्या सुनकर उन्हें हल करने का आश्वासन दिया जिसके चलते जल्द ही भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के मुगल रोड स्थित नगर पालिका परिषद भवन के बरामदे में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे समस्याओं को लेकर दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ अष्टावक्र भूख हड़ताल में बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे पहुंचे और समस्याएं सुनकर समस्याएं हल करने का आश्वासन देकर जल्द ही भूख हड़ताल समाप्त करा दिया। दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा अष्टावक्र ने अधिशासी अधिकारी को दिए गए पत्र में मांग किया कि पूर्वी बाजार वार्ड नंबर 13 में गांधी चौराहा के पास से डॉक्टर सैनी के मार्ग में इंटरलॉकिंग करवाया जाए तथा नाली बनवा जाए। बिंदकी के कुंवरपुर रोड से कृष्ण जूनियर हाई स्कूल तक पक्का मार्ग नाली बनवाने की मांग की गई। कृष्ण जूनियर हाई स्कूल जाने के लिए माइनर में पुलिया बनवाने की मांग की गई। तहसील के अंदर 40 फीट पर इंटरलॉकिंग रोड बनाने की मांग की गई। तहसील के पीछे नई बस्ती में बेहतर ढंग से सफाई करने की मांग की गई। जल भराव वाले स्थान में दवा का छिड़काव करने की मांग की गई।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *