अष्टादश भुजा धारिणी मां दुर्गा की हुई मूर्ति स्थापना

– कलष यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महायज्ञ का आयोजन
-यात्रा में पौधे रखकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया संदेश

फतेहपुर। खागा तहसील के ग्राम बुदवन में शुक्रवार को अष्टादश भुजा धारिणी मां दुर्गा मूर्ति स्थापना एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर हरिशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 108 महिलाओं और पीएचडी की छात्राओं ने सिर पर कलश और उनमें एक नारियल और एक पौधा रखकर गांव का भ्रमण किया। जिसमे पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान कलश यात्रा में वाटर वुमन शिप्रा पाठक भी कलश लेकर महिलाओं के साथ चली। शिप्रा पाठक ने कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। गांव के सभी देवी देवताओं से मिलाप के बाद नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक स्थापित की गई। पूजा पाठ के बाद कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्र में शामिल सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप एक एक चांदी का सिक्का वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का प्रारंभ हो गया है जो 8 मई तक चलेगी। जिसमें कथा व्यास आचार्य पंडित गंगाराम ने प्रथम दिवस लोगों को महात्म्य कथा सुनाई। कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। इस मंदिर स्थापना में मुख्य जजमान हनुमंत लाल के साथ ठाकुर संतोष कुमार सिंह, नन्हे, लल्ला ठाकुर, वैभव विक्रम सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, आनछ सिंह की महती भूमिका है। वही कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 शिवांगी नंद गिरी, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 आचार्य स्वामी चित्प्रकाश शास्त्री, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत डॉक्टर स्वामी महेश योगी, स्वामी महेश मुनि उदासीन के साथ महाराष्ट्र से डॉक्टर के एम भंडारकर,बी आर शर्मा ने भी शिरकत किया। वही आयोजक प्रोफेसर हरिशंकर सिंह ने कहा की अपनी जन्मभूमि में दादी और बाबा की स्मृति में माता रानी का मंदिर बनवाकर उन्हें बहुत ही सुकून मिल रहा है । इसी के चलते गांव में समय समय पर आते रहेंगे। उन्होंने कहा उनके पिता संतोष सिंह के द्वारा जो उन्हें संस्कार मिले उन संस्कारों को आगे बढ़ा रहे हैं और सभी से अपील करते हैं कि अपने बच्चों को शिक्षित करके देश-विदेश व जिले का नाम गौरवान्वित करें। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से खागा कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *