Breaking News

शादी के बाद भी परेशान करता था एक्स बॉयफ्रेंड, पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने घर बुलाकर रची साजिश; खौफनाक अंजाम

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया. शादी हो जाने के बाद भी प्रेमी अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था. प्रेमिका ने ये बात अपने घर वालों को बताई. फिर पति और मायके वालों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की साजिश रची. उसे घर पर मिलने के लिए बुलाया. उसके बाद मार डाला. यही नहीं, लाश की पहचान ना हो पाए, इसलिए चेहरे पर एसिड फेंककर उसे खराब कर दिया. घटना की शुरुआत 10 फरवरी को हुई, जब रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला.

शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था. तीन दिनों की मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि पंकज का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी होने के बाद उसने पंकज से दूरी बना ली थी, लेकिन पंकज उसे लगातार परेशान कर रहा था. वह युवती के पुराने अश्लील फुटेज दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई.

साजिश और हत्याकांड: ब्लैकमेलिंग से अजीज आकर युवती ने अपनी भाभी को आपबीती सुनाई, जिन्होंने अपने पति (युवती के भाई) को इसकी जानकारी दी. 5 फरवरी को गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में एक शादी समारोह के दौरान पूरे परिवार ने पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत पंकज को बहाने से बुलाया गया। 7 फरवरी को जब वह पहुंचा, तो युवती, उसके पति, भाई और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर डाली. पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया और शव को लोहटा गांव के पास फेंक दिया.

पुलिस की कार्रवाई: बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस ने सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर इस गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में प्रेमिका, उसके पति और परिजनों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *