Breaking News

रेप के आरोप में मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार: दफ्तर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, बड़े चेहरों से जुड़े खुलासों से हड़कंप

खुद को कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ और भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात उर्फ स्वघोषित कैप्टन को नासिक की सरकारवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। 35 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इसके बाद खरात के काले कारनामों की पोल खुल गई है। पुलिस को खरात के दफ्तर से जो सबूत मिले हैं, उससे पूरे महाराष्ट्र में खलबली मच गई है।

पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, अशोक खरात ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो खरात के कार्यालय से चौंकाने वाले सीसीटीवी फुटेज और वीडियो हाथ लगे। जांच के दौरान पुलिस को एक पेनड्राइव मिली है, जिसमें 58 पोर्न वीडियो हैं। इन वीडियो में कई महिलाओं और कथित सेलिब्रिटीज के नाम सामने आने की संभावना है।

दफ्तर में बिछा था हनीट्रैप का जाल, कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खरात ने अपने ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में गुप्त तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि वो महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर या अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ अत्याचार करता था और उनके वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। कैप्टन खरात के संबंध बड़े-बड़े राजनेताओं से रहे हैं। वो उनका भविष्य बताने के लिए मशहूर था। यही नहीं कई सेलिब्रिटीज का भी वो ज्योतिषी रह चुका है। अब नासिक क्राइम ब्रांच यह जांच कर रही है कि इन 58 वीडियो में किन-किन महिलाओं और रसूखदार लोगों के चेहरे हैं। इस खुलासे के बाद कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ गई है।

कौन है अशोक खरात: खरात का दावा है कि वह मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी है और 22 वर्षों तक उसने कई देशों की यात्रा की है। रिटायरमेंट के बाद उसने ब्रह्मांड की उत्पत्ति और रचना के अध्ययन का दावा किया और ज्योतिष के क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीतने की बात कही। वो खुद को खुद को ज्योतिष और अंकशास्त्र का विशेषज्ञ बताता था। खरात ‘शिवनिका ट्रस्ट’ का प्रमुख है और ईशानेश्वर मंदिर का प्रबंधन भी देखता था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

₹1 करोड़ की पॉलिसी के लिए खौफनाक साजिश: गर्लफ्रेंड के मैसेज से खुली पूरी पोल

महाराष्ट्र के लातूर जिले से रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई थी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *