Breaking News

“कंटेनर पुलिस वाहन में भीषण भिड़ंत; 4 जवानों की मौत, वाहन काटकर निकाले शव”

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़े हादसे की खबर है. सागर के नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के बीडीडीएस वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में पुलिस वाहन में सवार 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है. यह टीम बालाघाट में ड्यूटी पूरी कर मुरैना लौट रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. BDDS टीम का डॉग सुरक्षित है.

नक्सल विरोधी अभियान पूरा कर लौट रहे थे जवान

जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पर तैनात था. वहां से वे बीडीडीएस वाहन (क्रमांक MP 03 AA 4883) में सवार होकर वापस मुरैना लौट रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बांदरी के पास झिंझनी घाटी पर सामने से आ रहे कंटेनर से पुलिस वाहन की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉग मास्टर समेत चार जवानों की जान चली गई.

जेसीबी से बॉडी काटकर निकाले शव

कंटेनर और पुलिस वाहन की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ड्राइवर और जवान गाड़ी के अंदर ही फंस गए. बीडीडीएस का वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकाला. इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर बांदरी अस्पताल भेजा गया.

मृतकों और घायल की पहचान

जांच में मृतकों की पहचान जवान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना) के रूप में हुई है. वहीं, चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे. हादसे में आरक्षक राजीव चौहान (निवासी मुरैना) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

सीएम मोहन यादव ने इस हादसे को लेकर X पर शोक व्यक्त किया और लिखा कि आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है. हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

About NW-Editor

Check Also

पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, थाने में लाए जाने के कुछ घंटों बाद हड़कंप; दो कांस्टेबल सस्पेंड

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां राजनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *