Breaking News

लोकवाणी केंद्र संचालक की हत्या या आत्महत्या की उलझन में फांसी पुलिस -केंद्रीयमंत्री की उपस्थिति में दर्ज हुई एफआईआर’

औंग, फतेहपुर। बुधवार की रात पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गोधरौली के निकट रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद होने की सूचना ग्राम बनियन खेड़ा निवासी मृतक के पिता मुकेश को मिली । इससे पहले परिजन आते पुलिस ने शव को बिना पंचनामा भरे पोस्ट मार्टम भेज दिया और मृतक की साइकिल भी सुरक्षित पुलिस थाने ले आई । मृतक के परिजनों ने पुलिस की मिलीभगत के साथ हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की दखलंदाजी के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई । जिसमें कीचकपुर निवासी गौरव सिंह पुत्र अज्ञात तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को नामित करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।
करीब पांच घंटे तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने को घेर रखा’
पुलिस ने जब इस घटना को हादसा बताया तो देखते ही देखते ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया और थानाध्यक्ष विद्या यादव को महिलाओं ने पकड़कर अपमानित करने का प्रयास किया। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने एस0ओ0 को अन्दर सुरक्षित किया और तत्काल दो गाड़ी पीएसी लेकर बिन्दकी सी0ओ0 सुशील कुमार दुबे आ गए ।
केंद्रीय मंत्री के आने के बाद आए एसपी’
मामले को बढ़ता हुआ देखकर एसपी उदयशंकर ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष विद्या यादव को लाइन कर दिया । तथा जांच के लिए एसओजी प्रथम व द्वितीय , फील्ड यूनिट टीम व बिन्दकी सी0ओ0 को लगाया गया ।इसके अतिरिक्त सर्विलांस सेल फतेहपुर के सी0ओ0 अरुण कुमार राय ने अपनी जांच शुरू की जिसमें यह निष्कर्ष निकला है कि मृत्यु से पहले मृतक के मोबाइल से पुलिस को बताया गया कि “ दीपक की लाश पड़ी है उठा ले जाओ ”
पुलिस हत्या और आत्महत्या के फेर में उलझी’
कयास लगाए जा रहे हैं साइकिल सुरक्षित मिलने की वजह आत्महत्या भी हो सकती है लेकिन पुलिस का मानना है कि बिना जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कह पाना संभव नहीं है।
एसडीएम बिन्दकी ने की राहत देने की घोषणा’
इकलौते पुत्र की मृत्यु पर एसडीएम बिन्दकी अनिलकुमार ने मृतक के पिता के नाम दो बीघा कृषि भूमि तथा एक प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है ।
भोर पहर पुलिस ने बताया था रेल हादसा और साइकिल मिली सुरक्षित’
रात 11 बजे जब पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी शायद तब तक मृतक दीपक विश्वकर्मा के शव को सील करके पुलिस मोर्चरी हाउस भेज चुकी थी। परिजनों के आने पर पुलिस ने इस घटना को रेल हादसा बताया। मृतक के परिजन रात भर रोते बिलखते रहे । सुबह जब ग्रामीणों की भीड़ ने मृतक की साइकिल के बारे में पूछा तो साइकिल भी थाने में खड़ी मिली । साइकिल पूरी तरह से सुरक्षित है। सवाल यह उठता है कि रेल हादसा है तो साइकिल इतनी सुरक्षित कैसे है ।
बिना पंचनामा के शव को पोस्ट मार्टम क्यों भेजा’
’साध्वी निरंजन ज्योति ने पुलिस से किया सवाल’
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का हुजूम थाने में देखकर करीब 12 बजे फतेहपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, बिन्दकी विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह थाने में आते ही औंग एसओ विद्या यादव व सीओ बिन्दकी सुशील कुमार दुबे से पूरे मामले की जानकारी ली जिसमें साध्वी जी ने तुरन्त पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिना पंचनामा के शव को पोस्ट मार्टम हेतु क्यों भेज दिया गया साध्वी जी ने परिजनों तथा ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उन्हें ढांढस बंधाया ।परिजनों ने रेलवे लाइन से शव को लाने वाले तथा थाने पोस्ट मार्टम हाउस ले जाने वाले पुलिस कर्मियों तथा जिस वाहन से शव को ले जाया गया है उसे भी दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाय , जिस पर एसपी उदय शंकर ने मृतक दीपक विश्वकर्मा के परिजनों को विश्वास दिलाया है कि दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी तथा हत्यारों को भी बख्शा नहीं जायेगा।
पूरे दिन जब थाना बन गया छावनी’
गुरूवार को पंचायत घर औंग स्थित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपने काफिले के साथ आ रही थी तभी रास्ते में ग्रामीणों से घिरे थाने को देखकर उनका पूरा काफिला रुक गया और करीब ढाई घंटे तक थाने में हंगामा होता रहा । इन ढाई घंटों में पूरा थाना छावनी बना रहा दो गाड़ी जिसमे एसपी उदय शंकर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र सीओ बिन्दकी सुशील कुमार दुबे, पीएसी बटालियन व लगभग जनपद का सभी थानों का फोर्स मौजूद था तब कही जाकर मामला शांत हुआ ।

 

About NW-Editor

Check Also

भईया दूज पर बहनों ने मांगा रक्षा का वचन

– भईया दूज पर भाई को टीका करती बहन। फतेहपुर। भईया दूज पर बहनों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *