Breaking News

चार वर्षीय बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंपा

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में आज दिनांक 05.12.2025 को थाना अतर्रा की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुम हुई एक 04 वर्षीय बच्ची को 02 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । गौरतलब हो कि आज दिनांक 05.12.2025 को थाना अतर्रा पर मां के द्वारा सूचना दी गई कि मै सिविल लाइन कानपुर की रहने वाली हूं यहां अपने मायके आई हुई थी और मेरी बच्ची कुछ दूर पर टॉफी लेने गई थी लेकिन अभी तक नही लौटी है । सूचना पर मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल बच्ची की मां को लेकर कस्बे में खोजबीन करना शुरु कर दिया गया । कुछ देर बाद एक बच्ची रेलवे फाटक बिसन्डा रोड कस्बा अतर्रा के पास बैठी दिखाई दी । जिसे मां द्वारा अपनी बेटी बताया गया । बच्ची से पूछने पर बताया कि वह रास्ता भटक गई थी । रास्ता भटक जाने के कारण रेलवे फाटक के पास बैठ गई थी । पुलिस टीम द्वारा बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल उसकी मां को सुपुर्द किया गया । बच्ची के परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद दिया । पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह म0 कां0 प्रीति यादव कां0 दीपक दुबे कां0 जंग बहादुर शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *