Breaking News

मृतक बीएलओ के परिवार से मिला गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

– पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढंस, त्वरित न्याय की मांग
– मृतक बीएलओ के परिवार को ढाढंस बंधातीं अध्यक्ष हेमलता पटेल।
फतेहपुर। बिंदकी तहसील के अंतर्गत ग्राम आलियाबाद में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना ने प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया। मृतक की बेटी की शादी आगामी आठ मार्च को होनी तय थी, लेकिन एसआईआर कार्य में अत्यधिक व्यस्तता और विभाग द्वारा छुट्टी न दिए जाने से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने आलियाबाद गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद हेमलता पटेल ने शासन-प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए मांग किया कि छुट्टी न देने वाले और मानसिक दबाव बनाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए। परिवार के सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाए। कहा कि एक तरफ प्रशासन नारी सम्मान का ढोल पीटता है, वहीं दूसरी तरफ एक बेटी के पिता को उसकी शादी की तैयारियों के लिए अवकाश तक नहीं दिया जाता। यह घोर अन्याय है और हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान संयोगिता वर्मा, रंजना, सरिता आदि मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया

– समिति ने जेल अधीक्षक व जेलर को दी होली की बधाई – जेलर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *