Breaking News

चश्मा पाकर बच्चों के खिले चेहरे

– बच्चों को चश्मा वितरित करते अध्यक्ष।
फतेहपुर। सरस्वती विद्या मंदिर रामलीला मैदान मलवां में बुधवार को श्री सतगुरु आंख अस्पताल की ओर से स्कूल के बारह बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। जिसमें डॉ अनिल द्वारा स्कूल के 90 बच्चों का आंख जांच किया गया। अस्पताल द्वारा चश्मा पुरी तरह तैयार कर बच्चों के बीच वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का प्रयोग करे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधपाल सिंह, संजय सिंह, किरन मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *