– सरकारी कार्यालयांे में व्याप्त भ्रश्टाचार पर बैठक में जताई नाराजगी
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान समय में जनपद की सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, कर्मचारियों अधिकारियों की शिथिलता के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसे मिटाने हेतु व संगठन मजबूती पर विचार मंथन हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि इन दोनों सबसे अधिक आम जनमानस राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली पर परेशान तथा दुखी हैं। लेखपाल और कानूनगो भोली भाली जनता को परेशान करके उसे दौड़ाते हैं। बिना सुविधा शुल्क के लिए कोई कार्य नहीं करते हैं। राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली के विरुद्ध 16 जून सोमवार को सदर तहसील मुख्यालय का घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा और यदि उस पर भी सुधार न हुआ तो तहसील में ही अनवरत धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी रामआसरे आर्य, एसके गुप्ता, करण सिंह पटेल, शिवाकांत तिवारी मूलचंद गुप्ता, मुकेश कुमार चौरसिया, संतोष नेता, प्रांजुल मणि युवा जिलाध्यक्ष, गोरे तिवारी, नरेश कुमार विश्वकर्मा, ओम प्रकाश मौर्य आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
News Wani
