Breaking News

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

– जहानाबाद से सदर विधानसभा तक स्वागत में जुटे भाजपाई
– राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई।
फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष के मनोनयन उपरांत जनपद में प्रथम आगमन पर साध्वी निरंजन ज्योति का जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा जहानाबाद के चिल्ली मोड़ पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
जहानाबाद नगर, बकेवर, खजुहा, बिंदकी, मलवां, अल्लीपुर, नऊवाबाग व शहर के कर्पूरी ठाकुर चौराहे के साथ ही एक होटल में सभा कर साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़े ही विश्वास के साथ दी गई है उसे निष्ठा व सुचिता संवेदनशीलता के साथ पूर्ण जिम्मेदारी से निभाएंगी। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जो निरंतर सम्मान व आशीर्वाद मिलता आ रहा है वह भुलाया नहीं जा सकता। स्वागत की कड़ी में भाजपा युवा नेता वैभव द्विवेदी ने आयोग की अध्यक्ष को चांदी का मुकुट व मोमेंटो देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले की प्रभारी रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जयकुमार सिंह जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, मनोज शुक्ला, प्रभुदत्त दीक्षित, दिनेश बाजपेई, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, शिवाकांत शिवहरे, अपर्णा सिंह गौतम, सुशीला मौर्या, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, सुनीता गुप्ता, नीरज गुप्ता, ओम मिश्रा, महेन्द्र मौर्या, अभय ज्योति, रामप्रकाश गुप्ता, सन्तोष सिंह, प्रदीप बाजपेई, अनिल शुक्ला, ज्योति प्रवीण, अभिजीत भारती, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, दीपक वर्मा, आदित्य त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *