Breaking News

हाथरस में हैवानियत: किशोरी के जन्मदिन पर किया रेप, छोटे भाई ने बनाया वीडियो

 उत्तर प्रदेश:  हाथरस जिले में एक किशोरी के जन्मदिन पर उसके साथ रेप की घटना की अंजाम दिया गया। घर पर किशोरी को अकेली देख पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया।किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भागा। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।आपको बता दे कि मुरसान कोतवाली क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके जन्मदिन पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी गांव का ही एक रिश्तेदार है। घटना रविवार की है जब किशोरी की मां काम से बाहर गई थी और उसकी लड़की घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले बबलू का साला देवेश उम्र 20 वर्ष घर में अकेली लड़की को देखकर अंदर घुस गया। उसने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर किशोरी का छोटा भाई वहां पहुंच गया और मोबाइल से घटना वीडियो बनाने लगा। यह देख और शोर-शराबा होने पर आरोपी देवेश मौका पाकर वहां से भाग गया। वहीं जब पीड़िता की मां घर पहुंचे तो उसने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई।परिवार ने तुरंत पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी तथा उसके परिवार को मुरसान कोतवाली ले गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही घटना को लेकर सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।जल्द गिरफ्तारी की जाएगी

 

About NW-Editor

Check Also

“कानपुर डबल मर्डर: लूट के बाद किन्नर और भाई की हत्या, 4 दिन तक कमरे में सड़ते रहे शव”

उत्तर प्रदेश: कानपुर जिले में डबल मर्डर हुआ है। कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *