Breaking News

उद्योग व्यापार मंडल ने विधि प्रकोष्ठ का किया गठन

 

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए विधि प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है, जिनमें कर अधिवक्ता, तहसील अधिवक्ता, क्रिमिनल अधिवक्ता और दीवानी अधिवक्ता शामिल हैं। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ व्यापारियों की सेवा के लिए बनाया गया है और यह उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगा। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों की सेवा के लिए तत्पर है और जल्द ही जनपद के सभी तहसीलों, कस्बों और ग्रामों में इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। महासचिव लवकुश गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र में सभी ट्रेड इकाइयों का गठन सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला कार्डिनेटर चंद्र प्रकाश बब्लू गुप्ता और उपाध्यक्ष विनोद साहू आदि शामिल थे। विधि प्रकोष्ठ में शामिल अधिवक्ताओं में महेशकांत त्रिपाठी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विजय सिंह, प्राची व्यास पौरव, अनुपम दीक्षित, अनुज दीक्षित, सैयद नाजिस रजा, रश्मि रस्तोगी, विवेक सिंह, ज्ञानेन्द्र निषाद, जैनुल अब्बास, अरविंद शुक्ला, निर्भय गुप्ता, जितेंद्र सिंह, देवनारायण तिवारी, सुनीता गुप्ता, नमिता सिंह, किरन यादव, रवि गुप्ता और देवप्रकाश उमराव शामिल हैं।

About NW-Editor

Check Also

प्रशिक्षण में दक्ष होकर बच्चों का भविष्य सवारें गुरुजन: बीईओ

–  प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते बीईओ। फतेहपुर। शाह स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *