Breaking News

बहू-बेटी सम्मेलन में हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

– महिलाओं को पंपलेट देकर जागरूक करतीं महिला पुलिस कर्मी।
फतेहपुर। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जनपद में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर करके महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। एसपी अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, दहेज मृत्यु एवं अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं को कम करने व अधिकारों के सम्बन्ध में शक्ति दीदियों, ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं से समन्वय स्थापित कर गांव व स्कूलों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं, किशोरियों एवं परिवारों को कानूनी अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी। साथ ही स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इन सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस आयोजन से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।

About NW-Editor

Check Also

जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल व गुझिया

– समिति ने जेल अधीक्षक व जेलर को दी होली की बधाई – जेलर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *